शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़ी में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प’ का आयोजन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को किया स्मरण; दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना

दिनेश पाटले :-

पचपेड़ी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़ी में 17 सितंबर 2026, गुरुवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को स्मरण करते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।



कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश कुर्रे एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रमेश सूर्यकांत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और गरीबों के उत्थान के प्रति समर्पण का संदेश समाज में सेवा भावना को मजबूत करता है।



इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने सेवा, सहयोग और राष्ट्रहित की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पचपेड़ी के सरपंच प्रतिनिधि श्री चंद्रप्रकाश कुर्रे, उपसरपंच श्री करन टंडन, श्री हरियर महेश्वरी, व्याख्याता श्री शिव सोनी, श्री नरेंद्र सिंह कुर्रे, श्री माखन पाटले, श्री प्रदीप मार्शल, ग्राम पंचायत पचपेड़ी के सचिव श्री लखन लाल, डॉ. अनुज कुर्रे, श्री हंसराज मधुकर, श्री मंतोष मधुकर सहित विद्यालय की छात्राएं एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments