सेवा के 25 वर्ष, सुशासन और गरीब कल्याण का संकल्प—पचपेड़ी में दीप जलाकर मनाया मोदी का जन्मदिन राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ ग्राम पंचायत पचपेड़ी में उत्साहपूर्वक हुआ आयोजन

दिनेश पाटले :-

पचपेड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत पचपेड़ी में सेवा के 25 वर्ष, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर दीप प्रज्वलित कर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घ सार्वजनिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। 


इस दौरान दीप प्रज्वलन के साथ सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया गया। आयोजन में उत्साह का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।



ग्राम पंचायत पचपेड़ी में आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

जिसमें ग्राम पंचायत के

कविता चंद्र प्रकाश कुर्रे ,सचिव लखन  सिह, उपसरपंच करन टण्डन ,रमेश सूर्यकांत उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल मल्हार पंच अनुज कुर्रे ,मंतोष मधुकर ,परमेश्वर गुप्ता , शंकर गुप्ता, देवेंद्र जायसवाल, भुसन मधुकर,गपली मधुकर,भारी संख्या में ग्रमीण उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments