दिनेश पाटले :--
मस्तूरी/बिलासपुर। गणेश पंडाल में बाजा बजाने की बात को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस के अनुसार 20 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे गतौरा जनकपहाड़ी क्षेत्र में गणेश पंडाल के पास विवाद के दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया गया। घटना में शैलेष कुमार राठौर उर्फ राज की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई। घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शैलेष राठौर को मृत घोषित किया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में मस्तूरी पुलिस और ACCU की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पतासाजी की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त डंडा, लोहे की छुरी और लोहे की कुल्हाड़ी पुलिस ने जप्त की है।
पुलिस के अनुसार कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को 21 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद 22 सितंबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
बोधीराम राठौर, उम्र 75 वर्ष
संतोष राठौर, उम्र 47 वर्ष
दिलीप कुमार राठौर, उम्र 45 वर्ष
दीपक कुमार राठौर, उम्र 42 वर्ष
आकाश राठौर, उम्र 19 वर्ष
शंकर राठौर उर्फ नंदू, उम्र 33 वर्ष
आकाश राठौर उर्फ मोनू, उम्र 19 वर्ष
सूरज कुमार राठौर, उम्र 40 वर्ष
रोहित कुमार राठौर, उम्र 36 वर्ष
सुनील उर्फ राजा राठौर, उम्र 28 वर्ष
प्रकाश उर्फ लालू राठौर, उम्र 23 वर्ष
रवि कुमार राठौर, उम्र 25 वर्ष
आयुष राठौर, उम्र 21 वर्ष
एक विधि से संघर्षरत बालक

0 Comments