सेवा के 25 वर्ष, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मन की बात जिला प्रभारी सुरेश खटकर के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया गया जन्मदिन

दिनेश पाटले :- 


मल्हार। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। मन की बात जिला प्रभारी सुरेश खटकर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।



कार्यक्रम के दौरान सेवा के 25 वर्षों, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और जनसेवा तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।


ये रहे उपस्थित


कार्यक्रम में लोकनाथ बंजारे, मंडल उपाध्यक्ष; रमेश सूर्यकांत, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा मल्हार मंडल; धनलाल भार्गव, सरपंच मनवा; रंजीत सोनी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष; ज्योति महिला मोर्चा महामंत्री; रामकुमारी महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य; आकाश गंधर्व, खोलबहर कुर्रे, विशाल पाटले, धनू पाटले, छन्नू कैवर्त सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments