दिनेश पाटले :-
“कविता चौपाटी से…” के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को रिवर व्यू, (सिम्स के पीछे, तिरंगे के नीचे) बिलासपुर में आयोजित शरद उत्सव एवं कवि सम्मेलन हर्षोल्लास एवं साहित्यिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजीव अग्रवाल जी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्री द्वारिका वैष्णव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अवधेश अग्रवाल (भारत) जी के दो रचनाओं का अनावरण किया गया व आमंत्रित कवियों एवं साहित्यकारों ने अपनी उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कविता, गीत और साहित्य की इस सुंदर संध्या ने सभी के मन में अविस्मरणीय छाप छोड़ी।
कार्यक्रम में डॉ. सुधाकर बिवे (भाठा पारा), श्री राकेश अयोध्या (हिर्री माइंस), श्रीमती किशोरी साहू (गोड़पारा), श्रीमती रश्मी गुप्ता (आर. के. नगर), श्री अशरफी सोनी (सरकंडा), श्री शैलेन्द्र गुप्ता (नेहरू नगर) एवं श्री शिशिर मौर्य (ढेका) सहित आमंत्रित रचनाकारों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। कवियों ने शरद पूर्णिमा पर विशेष गीत प्रस्तुत किया तथा खीर वितरण के साथ कार्यक्रम में उत्सव की मिठास और बढ़ गई। कार्यक्रम में राजेन्द्र मौर्य, महेश श्रीवास, रामेश्वर गुप्ता, राधेश्याम सोनवानी, महेतरु मधुकर, दिलीप दिलफ़रोश, दीपक दुबे, श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, श्रीमती पूजा मौर्य, गजानंद पात्रे 'सत्यबोध' एन. के. शुक्ला, राकेश खरे, राजेश सोनार, शत्रुघ्न पात्रे, अमृतलाल पाठक, रश्मी अग्रवाल, राजेश मानस, आदि उपस्थित रहे।


0 Comments