ओखर में गाय द्वारा धान की फसल चराने का आरोप, किसान ने की उचित कार्रवाई की मांग

दिनेश पाटले :-

बिलासपुर। जिले के ग्राम पंचायत ओखर में खेत में लगी धान की फसल को गाय द्वारा चराकर नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम ओखर निवासी देवनारायण साहू (24 वर्ष), पिता दुखीराम साहू ने उचित कार्रवाई की मांग की है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवनारायण साहू का आरोप है कि दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर लगभग 3 बजे परस यादव, पिता श्रीराम यादव, की गाय उनके खेत में लगी धान की फसल चर गई, जिससे फसल को नुकसान पहुंचा है।



पीड़ित किसान ने मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से जांच कराने और नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की है। किसान का कहना है कि धान की फसल को हुए नुकसान के संबंध में उसे न्याय मिलना चाहिए।


अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं।

Post a Comment

0 Comments