दिनेश पाटले :-
पचपेड़ी। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुकुर्दीकेरा में आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता में मन की बात जिला प्रभारी सुरेश खटकर, मल्हार मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकांत, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश पाटले एवं नवीन खरे अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर अतिथियों ने कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाएं और अपने गांव तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें।


0 Comments