दिनेश पाटले :-
ग्राम पंचायत पचपेड़ी के गांधी चौक के पास स्थापित महात्मा गांधी जी की आदमकद प्रतिमा पर गांधी जयंती के अवसर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाकर महात्मा गांधी जी को नमन किया गया तथा केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

0 Comments