दिनेश पाटले
मस्तूरी। क्षेत्र के ग्राम पेंडरी के शासकीय राशन दुकान का संचालन आरती महीला सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है गत वर्ष भी भ्रष्टाचार्य का शिकायत किया गया और समिती उपर 3000 का दण्ड दिया जाकर फिर से दुकान संचालन करने के लिये दिया गया इस वर्ष भी इनके द्वारा सैकड़ो क्विनटल चावल गमन किया गया है। जिसकी सिकायत अनुविभगीय अधिकारी मस्तुरी को करने के बाद खाध विभाग को जाच किया के लिए दिया गया,
जांच में भौतिक सत्यापन में चावल गमन करना पाया गया। अनुविभागीय अधिकारी मस्तुरी मे शिकायत किया गया उसके उपरांत भी दुसरे बार गमन कर्ता संचालक को हटाया नही जा रहा है। जिसकी शिकायत बिलासपुर कलेक्टर से किया गया है । और शासन द्वारा दिये जाने वाले गरीबो के चाचाल को बेच कर संचालक द्वारा मनमाने ढंग से किसी के डर भय के बिना मनमानी किया जा रहा है। किसी को सही राशन नही मिल रहा है तत्काल उन्हे बरखस्त करने का ज्ञापन सौंपा है। एवं दुकान का संचालन अन्य को संचालित करने को दिया जाये दोषी दूकान संचालन कर्ता श्री विरेन्द्र कुमार अनुरागी पिता स्वा. धनेस कुमार अनुरागी एवं साथियों के उपर कठोर कार्यवाही करते हुए तत्काल हटाया जाय कि भी मांग की गई है।


0 Comments