विजय साव,एवं पार्षद श्रीमती अनिता विजय साव ने घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने वाली वार्ड न.28 के मितानिन बहनों का तिलक लगाकर फुल- श्रीफल भेट कर उन्हें सम्मानित किया

  

दिनेश पाटले


जिला महासमुंद संयुक्त महामंत्री,जिला कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व पार्षद विजय साव,एवं पार्षद श्रीमती अनिता विजय साव ने घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने वाली वार्ड न.28 के मितानिन बहनों का तिलक लगाकर फुल- श्रीफल भेट कर उन्हें सम्मानित किया  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी




 महासमुंद,पूर्व पार्षद विजय साव ने कहा कि मितानिन बहने इसी तरह से जन जागरूकता के कार्यक्रमों में योगदान देने की अपील की है इस तरह के सम्मान से उन्हें प्रोत्साहन ही नहीं मिलता बल्कि वार्डों में लोगों के बीच उनके पहुंच भी बढ़ती है स्वास्थ्य शहरी आजीविका मिशन के तहत चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के प्रचार प्रसार में इनकी सहभागिता पूरे जिले में हैं घर-घर जाकर जनजागरूकता  



बहनों का कार्य समाज सेवा का सर्वश्रेष्ठ कार्य है,जो दिन-रात सतत सेवा की पहचान बन चुका है पार्षद अनिता साव ने कहा कि अपने स्वयं की पारिवारिक जिम्मेदारी निर्वहन के बावजूद मानव सेवा का यह भाव निश्चित ही सराहनीय है कार्यक्रम में उपस्थित होकर मैं गौरान्वित महसूस कर रही हूं!आप सभी के परिश्रम से स्वास्थ्य की प्राथमिक सुविधाओं का लाभ वार्ड की जनता को प्राप्त हो रहा है आप सभी का सम्मान हमारी प्राथमिकता है आगे पार्षद ने कहा की स्वास्थ्य सेवाओ में मितानिन बहनों का योगदान ईश्वर का वरदान है उनके समर्पण भाव से ही आज क्षेत्र का भविष्य सुरक्षित एवं स्वस्थ है आप सभी को इस अवसर पर सम्माननित करते हर्ष व्याप्त हो रहा है

Post a Comment

0 Comments