मस्तूरी के कांग्रेस नेता अशोक राजवाल को बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त


मस्तूरी। कांग्रेस संगठन में मस्तूरी क्षेत्र के वरिष्ठ नेता अशोक राजवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।



अशोक राजवाल की नियुक्ति को संगठन में उनके सक्रिय योगदान और लंबे समय से किए जा रहे राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे अनुसूचित जाति समाज के बीच संगठन को और मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है।


राजवाल की नियुक्ति की खबर सामने आते ही समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नई जिम्मेदारी से मस्तूरी क्षेत्र की राजनीतिक आवाज को प्रदेश स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments