दिनेश पाटले :-
मल्हार। मल्हार मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला प्रभारी मन की बात ग्रामीण अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर सुरेश खटकर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं तथा रंजीत सिंह ठाकुर को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। जन्मदिन समारोह के बहाने संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट नजर आए। इस दौरान आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश भी देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने रंजीत सिंह ठाकुर के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।
समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे। जन्मदिन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष को बधाइयों के साथ अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
जिसमें उपस्थित मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी मण्डल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे अनुसूचित जाति के उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकांत युवा मोर्च कार्य समिति सदस्य पूरन सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रंजीत सोनवानी मीडिया प्रभारी रवि सिह ठाकुर युवा मोर्चा महामंत्री राजेश यादव दीपक यादव अनिल सिंह ठाकुर राघेन्द्र गुप्ता धनु पाटले छन्नू कैवर्त आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे



0 Comments