दिनेश पाटले :-
बिलासपुर। सतनाम धर्म महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा संगठन के विस्तार, सामाजिक एकता और समाज के महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन 14 सितंबर को किया जाएगा। सम्मेलन का आगाज प्रातः 11:15 बजे न्यू सर्किट हाउस, बिलासपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में समाज के सामाजिक अधिकारी, कर्मचारी, बुद्धिजीवी, अधिवक्ता, सतनाम सेना के पदाधिकारी एवं सदस्य, संत-महंत, युवा, व्यवसायी, विद्यार्थी तथा वरिष्ठजन शामिल होंगे।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सतनाम धर्म महासभा का विस्तार एवं सदस्यता अभियान को मजबूत करना तथा जिला स्तर पर सामाजिक बुद्धिजीवियों को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपना है। इसके अलावा पवित्र गिरौदपुरी धाम के सर्वांगीण विकास के मास्टर प्लान को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने, समाज की सहभागिता बढ़ाने तथा भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने पर भी विचार किया जाएगा। मुखिया की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा का प्रावधान रखा गया है।
सम्मेलन में राजा गुरु धर्म गुरु गुरुबालदास साहेब जी के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित होगा। वे सतनाम धर्म महासभा छत्तीसगढ़ के मुखिया, अखिल भारतीय सतनाम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा गिरौदपुरी गुरुद्वारा एवं भंडारपुरी धाम के गुरु गद्दीशीन हैं।
आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। सम्मेलन का मूल संदेश “संगठन ही शक्ति है, एकता ही प्रगति का मार्ग है” रखा गया है।
0 Comments