दिनेश पाटले :-
₹40 हजार की लूट का आरोपी मस्तूरी पुलिस के शिकंजे में!
मस्तूरी। ₹40 हजार की लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपियों में से एक आरोपी को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और आखिरकार उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।वारदात के बाद फरार हुआ था आरोपी, पुलिस ने धर दबोचा; लूट की घटना से इलाके में मचा था हड़कंप
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार होकर पुलिस को चुनौती दी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया।
मस्तूरी पुलिस की कार्रवाई से लूट की वारदात में शामिल अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसने की उम्मीद है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच एवं पूछताछ की जा रही है।

0 Comments