भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण अर्पित कर, स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किया।

दिनेश पाटले :--


मस्तूरी। भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं महान समाज सुधारक भारत रत्न  डॉ भीमराव  अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर मस्तूरी क्षेत्र में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जयरामनगर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर भाजपा मस्तूरी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब के समाज सुधार, समानता और न्याय के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया।




कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी , विकाश साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष, विजय सुमन अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष, किसान मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और समाज में समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

कार्यक्रम में विवेक त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्ष,विजय आंचल, धरम भार्गव भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा, राजेश्वर भार्गव  प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष  अजा मोर्चा , पृथ्वीपाल राय,अजय सिंह, हरगोविंद महेश्वरी, संतोष मिश्रा,पवन श्रीवास, अनिल डहरिया,विकास साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष,मित्रेश सुमन, विजय सुमन, संजय गुप्ता, दिलहरन दिनकर, दुर्गेश देवांगन, जय किशन साहू,नीतीश बंजारे ,करण सिंह, साजन सोनी,मंजेश कुमार, ऋतिक नामदेव,चंद्र प्रकाश निर्णेजक, आशीष साहू, काशीराम टंडन सहित बड़ी संख्या में सभी मोर्चा के पदाधिकारी गढ़ सहित बड़ी संख्या में  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments