धान खरीदी में बड़ा सुधार: राज्य सरकार का निर्णायक कदम, तूहर टोकन अब 24×7 उपलब्ध, किसानों को मिलेगी सुविधा, -सुरेश खटकर

दिनेश पाटले


पचपेड़ी– पचपेड़ी व्यपारी सघ के अध्यक्ष सुरेश ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा प्रदेश के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तूहर टोकन ऐप को अब 24×7 खोलने के निर्णय से किसानों में खुशी की लहर है अब मोबाइल एप से टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी।



 किसान दिन-रात किसी भी समय अपनी सुविधा के अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे। अब किसान 13 जनवरी तक अगले 20 दिनों तक के लिए टोकन ले सकते हैं।इससे किसानों को धान विक्रय की योजना बनाने और टोकन प्राप्त करने में पर्याप्त समय मिलेगा तथा भीड़ और तकनीकी दबाव की समस्या से राहत मिलेगी। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा 2 एकड़ एवं 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसान अब 31 जनवरी तक तूहर टोकन ऐप से टोकन ले सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लघु किसानों के लिए यह सुविधा मुहैया कराई गई है।

Post a Comment

0 Comments