दिनेश पाटले
पचपेड़ी। मस्तूरी विधानसभा के पचपेड़ी तहसील मुख्यालय में रॉयल जिम एवं फिटनेस सेंटर का उद्घाटन हुआ सम्पन्न ,उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि व्यापारी संघ अध्यक्ष सुरेश खटकड़ रहे, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में पचपेड़ी थाना प्रभारी ओपी कुर्रे की उपस्थिति में फिटनेस सेंटर का पिता काट कर श्री हनुमान जी का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया ।
फिटनेस सेंटर के शुभारंभ में पहुंचे सुरेश खटकड़ ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है ऐसे में पचपेड़ी में रॉयल जिम एवं फिटनेस सेंटर खुलने से आम लोगों को सेहत संबंधित लाभ मिलने की बात कही, उक्त कार्यक्रम में व्यापारी संघ अध्यक्ष सुरेश खटकर , पचपेड़ी थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे, व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकान्त, सचिव रंजीत राय, सतानंद दिव्या, घनश्याम खूंटे,दुर्गेश बघेल, गोपाल सांडिल्य, पचपेड़ी थाना से प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह, व स्टाप एवं रॉयल जिम पचपेड़ी के संचालक ललित साहू उपस्थित रहे।


0 Comments