ड्रोगो ड्रोन से नैनो युरीया का छिड़काव कर नवीन तकनीकी से खेती कर प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 का सपना सकार कर रही स्वाति सिंह।

दिनेश पाटले

मस्तूरी। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़पार खोरसी के स्वाति सिंह प्रधानमंत्री के लक्ष्य 2047 विकसित भारत का महत्वपूर्ण स्तंभ महिला सशक्तिकरण को चरितार्थ करते हुए पिछले आधे दशक से 60 एकड़ में गेहूं की खेती को नवीन तकनीक के माध्यम से कर खुद तो लाभान्वित हो रही है, साथ में गांव के लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रही है,।


 गेहूं की खेती करने के लिए स्वाति सिंह नवीन तकनीकी का स्तेमाल करते हुए ड्रोगो ड्रोन से नैनो युरीया का छिड़काव किया है, उनके इन्हीं नई तकनीकी से खेती करने के तरीके को अन्य और कृषकों को बताने उनको भी लाभ दिलाने हैदराबाद के  ड्रोगो ड्रोन कंपनी हैदराबाद,और नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड के संयुक्त डेमोड्रेशन से गेहूं के खेतों में नैनो यूरिया का छिड़काव ड्रोगो ड्रोन से किया गया , खेती में ड्रोन की उपयोगिता एवं संचालय के बारे में विस्तार पूर्वक किसानों को एस पी पाटिल के द्वारा बताया गया, कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड बिलासपुर एवं  ड्रोगो ड्रोन कंपनी के इंजीनियर, ग्रामीण कृषि विस्तारक अधिकारी सुशील बंजारे, कृषक स्वाति सिंह सत्यकांत सिंह सहित और अन्य किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे,

Post a Comment

0 Comments