दिनेश पाटले
मस्तूरी। यादव समाज के द्वारा किया जाने वाला रावत नाच की परंपरा लम्बे समय से चली आ रही है । इसकी शुरुवात देउठनी एकादशी के बाद होती है ।मस्तूरी में रावत नाच का भव्य आयोजन हर साल बालक स्कूल मैदान में एकादशी के बाद दूसरे शुक्रवार को किया जाता है । इस वर्ष यह आयोजन 1 दिसम्बर को होगा । इसमें जिले के सभी रावत नाच दल पहुचेंगे और अपना शौर्य प्रदर्शन करेंगे
रावत नाच महोत्सव समिति के संयोजक दिलीप कुमार यादव ने बताया कि पूर्वजो से चली आ रही अपनी लोक परम्परा और संस्कृति को सहेजने के लिए वो हमेशा इस पर कार्य करते आ रहे है और युवा पीढ़ी को भी इस पर मार्गदर्शन देते हुए आगे ला रहे है । उन्होंने बताया कि रावत नाच में मुख्य रूप से गन्धर्व समाज द्वारा बजाया जाने वाला गड़वा बाजा का बहुत महत्व है जिसकी धुन में रावत नाच दल अपना नृत्य ,शौर्य और अपनी संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत करते है । मस्तूरी में पिछले दस साल से यह आयोजन किया जा रहा है । आयोजन को सफल बनाने में कन्हैया यादव , मनोज यादव ,कृष्णा यादव , राहुल यादव , रघु यादव,जितेंद्र यादव , धर्मेंद्र यादव ,लाला यादव , बिजुल यादव ,शुभम यादव ,सुनील यादव एवं समाज के सभी यादव बंधु का विशेष योगदान रहता है ।

0 Comments