दिनेश पाटले
मस्तूरी। 15 नवंबर को शाम 5:00 बजे से चुनाव प्रचार थम गया है प्रत्याशी अपने-अपने बूथ मैनेजमेंट को लेकर बिना शोर सराभा और चुनावी बेनर होर्डिंग पोस्टर के आज सिर्फ बुथो में मजबूती बनाने नजर आ रहे हैं, एक ओर जहां विधायक के दावेदारी करने वाले प्रत्याशी अपने-अपने पार्टी फोरम के बातों को एवं घोषणा पत्रों को लेकर प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं।
तो वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के जमीनी स्तर के मतदाता भूपेश पर भरोसा जताते दिख रहा है। सूत्रों की माने तो मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के कई कोनो कोनो से जानकारी आ रही है कि इस बार क्षेत्र के मतदाता ना कि विधायक प्रत्याशी को देखकर अपना वोट डालेंगे बल्कि छत्तीसगढ़ सरकार में बतौर मुखिया के पद पर रहे भूपेश बघेल के वादों और घोषणाओं को देखकर इस बार मस्तूरी क्षेत्र के मतदाता वोट डालने की तैयारी में है।
ऐसे में कहीं ना कहीं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से विधायकहीन रहे मस्तूरी विधानसभा की सीट से इस बार कांग्रेस के विधायक बनने की उम्मीद जताई जा रही है, बाकी निर्णय तो 3 दिसंबर को ही आने वाली है कि मस्तूरी विधानसभा सीट पर किसका कब्जा होगा लेकिन जिस हिसाब से चुनावी रुझान सामने आ रहे हैं और लोगों की प्रतिक्रिया मिल रही है उस हिसाब से मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर भूपेश बघेल और दिलीप लहरिया के डबल इंजन की जोड़ी देखने वाली है।


0 Comments