दिनेश पाटले
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से सम्बद्ध संत गुरुघासीदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पचपेड़ी के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुनीता कुर्रे के मार्गदर्शन में NSS के स्वयंसेवको के द्वारा
स्वीप कार्यक्रम के तहत
ग्राम- पचपेड़ी से ग्राम केंवतरा तक भव्य मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमे महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया. छोड़कर अपने सारे काम पहले करेंगे हम मतदान
शत- प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान इत्यादि मतदान प्रेरक नारे का उदघोष करते हुए अधिक से अधिक संख्या में भव्य मतदाता जागरूकता रैली को सफल बनायें
ततपश्चात महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय प्राचार्य- डॉ.आर.के. जायसी द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ ग्रहण कराया गया
इससे पहले 23 अगस्त को पचपेड़ी तहसील के प्रथम नायाब तहसीलदार श्री अप्रितम पांडेय
जी के द्वारा महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताते हुए संबोधित किये कि मतदान करने हमारा परम् कर्तव्य है, तथा जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है जिनका नाम मतदाता सूची में नही जुड़ा है वे तत्काल अपना नाम कैसे जुड़वा सकते है इसकी पूर्ण जानकारी दिए, जिसके बाद महाविद्यालय के 50 विद्यार्थियों ने तत्काल अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाया गया इस प्रकार महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जनजागरूकता का कार्य लगातार किया जा रहा है उपरोक्त कार्यक्रम में
महाविद्यालय की प्रोफेसर श्रीमती ऐश्वर्यालक्ष्मी, संध्या कश्यप, सुश्री सुनीता कुर्रे, मोना नायक
श्री दुजराम कुर्रे,कन्हैया मधुकर, इत्यादि सभी प्राध्यापकगण सहित स्वयंसेवको में चार्ली घोष रोशन, सूर्यकांत, अरुण, संकर,अल्का कुर्रे,प्रियंका सोनी, रोशनी, इत्यादि महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा


0 Comments