सरपंच और सचिव के उदासीनता को देख ग्राम पंचायत लिमतरा के 17 पंचों ने एक साथ सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा।

दिनेश पाटले

मस्तूरी। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिमतरा के सरपंच और सचिव के उदासीनता पंचायत के कार्यों में लापरवाही और मनमानी से परेशान ग्राम पंचायत के पंच लोगों ने सामूहिक रूप से मस्तूरी एसडीएम के नाम से पत्र बनाकर सामूहिक रूप से इस्तीफा पत्र सौंपा है अपने इस्तीफे पत्र में उन्होंने पंचायत के सचिव सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा है।


 कि विगत 11 महीनों से ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों का कोई भी प्रकार से पूछ परख नहीं होने के कारण एवं ग्राम पंचायत के कोई भी मासिक बैठक नहीं होने के कारण सरपंच और सचिव के कार्यशैली से गुस्साए पंचायत के 17 जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को मस्तूरी एसडीएम के नाम पत्र लिखकर सामूहिक रूप से इस्तीफा पत्र सौंपा है।


Post a Comment

0 Comments