कांग्रेस नेता अशोक राजवाल के पहल से बरसात से पहले मस्तूरी जयरामनगर चौक सड़क के स्थायी डामरीकरण मरम्मत कार्य पूर्ण हुआ कुछ दिन पूर्व लोक निर्माण के जिला अधिकारी को शिघ्र निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपे थे।

दिनेश पाटले।


मस्तूरी जयरामनगर चौक का सड़क अस्थायी मरम्मत के कारण बार बार खराब हो जाता था जिससे आमजनता व यात्रीयों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।आने वाले दिनों में बरसात का मौसम है। गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो सकता था।ऐसी स्थिति को भाँपते हुए मस्तूरी के कांग्रेस नेता अशोक राजवाल ने लोक निर्माण विभाग के जिला अधिकारी बिलासपुर ई.ई. बी. एल. कापसे से मिलकर उनको ।


वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द स्थायी डामरीकरण से मरम्मत कराने हेतु ज्ञापन सौंपे थे। सझम जिला अधिकारी बी. एल. कापसे ने स्थिति को समझते हुए पंद्रह दिनों के भीतर सड़क के स्थाई समाधान के लिए डामरीकरण से मरम्मत का आस्वासन दिये थे।पंद्रह दिनों के भीतर सड़क निर्माण होने पर युवाओं के साथ निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए कांग्रेस नेता अशोक राजवाल ने कहा कांग्रेस सरकार हमेशा जनता के हित के लिए तत्पर हैं। कुछ दिनों पूर्व ज्ञापन सौपते समय प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता अशोक राजवाल, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नीरज घोरे, जिला महासचिव द्वारिका लास्कर, कृष्णा यादव, दिनेश पटेल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments