दिनेश पाटले
कन्नौजिया श्रीवास समाज बिलासपुर संभाग (छ ग ) के महासभा का आयोजन चाम्पा स्थित गाँधी भवन में आयोजित किया गया , बैठक में महत्वपूर्ण बातें सामाजिक गतिविधियों को गति प्रदान करने तथा नवीन योजना बनाने हेतु महासभा का आयोजन हुआ ।
इस बैठक में सर्वप्रथम श्री हनुमान जी के छायाचित्र में माल्यार्पण के पश्चात पूजा अर्चना किया गया । जिसके बाद परिचर्चा कर गहमागहमी के बीच चुनाव प्रक्रिया आरम्भ हुआ ।
चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष , का चुनाव हुआ । सामजिक लोगो ने इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया ।
अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी - श्री रामशंकर श्रीवास ( गतौरा ) को 89 मत , श्री देवी प्रसाद श्रीवास (मुड़पार ) को 65 मत , और श्री रमेश श्रीवास ( पोड़ी ) को 33 मत, कोषाध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी श्री हरिशंकर श्रीवास (बरगवां ) को 53 मत और श्री हेमलाल श्रीवास (बनारी ) को 117 मत प्राप्त हुये । महासचिव पद के प्रत्याशी श्री महेंद्र श्रीवास (मुड़पार )और श्री कमलेश श्रीवास ( कोरबा ) रहे , इस बीच श्री कमलेश श्रीवास के द्वारा चुनाव समिति को समय पर जन्म प्रमाण प्रस्तुत नही करने के कारण उनका नामांकन निरस्त किया गया और श्री महेन्द्र श्रीवास को विजयी घोषित किया गया ।
उपाध्यक्ष पद पर श्री बसन्त श्रीवास (सलिहा भाठा ) निर्विरोध निर्वाचित हुये। चुनाव अधिकरियों ने मतपत्र से चुनाव सम्पन्न करवाया।
अध्यक्ष पद पर श्री रामशंकर श्रीवास ( गतौरा ) , उपाध्यक्ष श्री बसन्त श्रीवास (सलिहाभाठा ) , कोषाध्यक्ष श्री हेमलाल श्रीवास ( बनारी ) , महासचिव श्री महेंद्र श्रीवास ( मुड़पार ) से सामाजिक पदाधिकारी निर्वाचित हुए |
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रामशंकर श्रीवास द्वारा संरक्षक पद पर - श्री सत्यवान श्रीवास ( नोनबिर्रा ) , श्री मालिक राम श्रीवास ( बिलासपुर ) , श्री घनश्याम श्रीवास ( रुमगड़ा कोरबा ) । व्यवस्थापक पद पर श्री हरिशंकर श्रीवास (बरगवां ) । मिडिया प्रभारी पद पर श्री शैलेन्द्र श्रीवास ( पोड़ी सीपत ) एवं प्रवक्ता पद पर श्री साध राम श्रीवास ( परसाभाठा बाल्को) को मनोनीत किया गया ।
निवर्तमान अध्यक्ष श्री सत्यवान श्रीवास ( नोनबिर्रा ) ने नई कार्यकारणी को बधाई एवं शुभकामनायें प्रदान किये ।
चुनाव अधिकारी - श्री मालिक राम श्रीवास, श्री साध राम श्रीवास , श्री घनश्याम श्रीवास के नेतृत्व में चुनाव हुआ ।
समाजिक कार्यकर्ता श्री राकेश श्रीवास ग्राम फरसवानी और श्री रमेश श्रीवास ग्राम पोंडी ने मरणोपरांत मेडिकल कालेज में देहदान करने का निर्णय लिया । इस निर्णय पर सामाजिक पदाधिकरियों ने उन्हें श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया ।
श्री लक्ष्मण श्रीवास ( पूर्व पार्षद कोरबा ) ने कोरबा में छठवां परिक्षेत्र बनाने की मांग की I वर्तमान में पांच परिक्षेत्र संचालित हो रहा है ।
बैठक में परसदा परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री मोहन श्रीवास ( गतौरा ) , खरौद परिक्षेत्र अध्यक्ष डॉ अनिरुद्ध श्रीवास ( डोंगा कोहरौद ) सक्ती परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री संतोष श्रीवास ( शिकारीनार ) कोरबा परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री लम्बोदर श्रीवास ( चिकनीपाली ) चाम्पा परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री गजाधर श्रीवास ( करनौद ) सहित सैकड़ों की संख्या में स्वजातीय भाई शामिल हुए ।


0 Comments