पामगढ़ में परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।



पामगढ़। पामगढ़ में परशुराम जयंती पर  भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया. शोभायात्रा का आयोजन सर्व ब्राह्मण संगठन पामगढ़  के द्वारा किया गया था. चंडीपारा  से प्रारंभ हुई विभिन्न प्रमुख मार्गो से होती हुई एचडीएफसी बैंक के पास  में पहुँची जहॉ किसान कांग्रेस कमेटी पामगढ़ के अध्यक्ष देव खोटेल  कोसला सरपंच सुरेश तिवारी  व समाज के कोमल ब्रह्मभट्ट द्वारा रैली का स्वागत करते हुए भगवान परशुराम की  पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई व रैली पर पुष्प  वर्षा कर रैली में शामिल हुए । रैली इंदिरा नगर दुर्गा मंदिर के पास पहुचकर कर समाप्त हुई। साथ ही शोभायात्रा का जगह-जगह विभिन्न पार्टी के लोगों ने स्वागत किया।



 सर्व ब्राह्मण संगठन पामगढ़ के अध्यक्ष नरेन्द्र पांडे ने कहा कि समाज को एकजुट करने और अन्य संदेशों को लेकर यह शोभायात्रा निकाली गई है. इस शोभायात्रा में भगवान परशुराम, भगवान श्रीराम के दरबार की जीवंत झांकी चल रही थी. जो काफी मनमोहक लग रही थी. लोग इस जीवंत झांकी को बड़े ही तन्मयता से देख रहे थे. शोभायात्रा के दौरान जय श्री परशुराम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. भगवान परशुराम जयंती को लेकर पामगढ़ में इतनी बड़ी शोभायात्रा पहली बार निकाली गई. शोभायात्रा के आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी।



रथ पर भगवान परशुराम की प्रतिमा विराजीत की


शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु, युवा, एवं महिलाएं शामिल हुए। वहीं यात्रा के दौरान समाज जन जय जय परशुराम के जयकारा लगाते हुए दिखाई दिये जिससे जय जय परशुराम के जयकारों से नगर गूंज माय हो गया। शोभा यात्रा के दौरान रथ पर भगवान परशुराम की प्रतिमा विराजीत की गई जिसका मार्गों पर जगह-जगह पूजा-अर्चना की गई। वहीं डीजे, बग्गी, घोडी आकर्षण का केंद्र बने रहे।



इस दौरान इस दौरान सर्व ब्राम्हण संगठन पामगढ़  अध्यक्ष नरेंद्र पाण्डेय कार्यकारी अध्यक्ष  सत्यनारायण शर्मा विमलेश पाण्डेय  मणिशंकर गौरहा राजेश मिश्रा श्यामबिहारी तिवारी मनोज दुबे राजेश्वर दुबे भारत ब्यास राजेंद्र शर्मा पालेश्वर शर्मा डॉ विनोद शर्मा सुबोध शुक्ला सुरेश तिवारी कोमल ब्रम्हभट्ट आशीष तिवारी संजय मिश्रा अतुल तिवारी मोहन पांडे, दया शंकर शर्मा, साहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments