दिनेश पाटले
मस्तूरी। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचपेड़ी में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ग्राम पंचायत के माता देवालय से 9 दिनों से विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात आज उसका विसर्जन पूरे ग्राम वासियों के द्वारा मांदर की थाप और जस गीतों के साथ गाना बजाना करते हुए जवारा विसर्जन किया गया।
जहां जहां से जवारा लेकर गांव की महिलाएं गुजरती थी वहां ग्रामीणों के द्वारा अपने अपने घरों के पास पूजा की थाली लिए पूजा अर्चना करते हुए मां की जयकारा लगाते थे।
इस जवारा विसर्जन कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच धनराज नायक ,सत्य प्रकाश मधुकर, की अगुवाई में संपन्न हुआ।



0 Comments