जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर बिलासपुर को पचपेड़ी परिक्षेत्र की लंबित व औचित्य पूर्ण मांग ग्राम पचपेड़ी में शासकीय महाविद्यालय खुलवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

दिनेश पाटले


पचपेड़ी परिक्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि एक होकर पचपेड़ी में शासकीय महाविद्यालय खुलवाने के लिए 2021-22 से लगातार संघर्ष कर रहे हैं इस बीच उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल जी को क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुलाकात कर मांग रखी गई है। मुख्यमंत्री निवास में भी प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री जी के नाम से ज्ञापन सौंपा गया है।

पचपेड़ी परिक्षेत्र के अंतिम गांव से शासकीय महाविद्यालय मस्तुरी की दुरी लगभग 55 किलो मीटर दूर है जिससे गरीब व कमजोर वर्ग के लोग असुविधा के कारण उच्च शिक्षा की पढ़ाई से वंचित हो रहे है विशेष कर 12वी के बाद बालिकाएं पूर्ण रूप से उच्च शिक्षा से लगातार वंचित हो रही हैं।


क्षेत्र के लोगों को कांग्रेस सरकार से बहुत उम्मीद थी की इस बजट सत्र में पचपेड़ी में शासकीय महाविद्यालय की घोषणा करेंगे लेकिन नहीं किया गया जिससे क्षेत्र लोगों में नाराजगी है।

लेकिन प्रशासन के तरफ से कुछ भी कार्यवाही नहीं होने पर आज फिर मुख्यमंत्री के नाम से बिलासपुर कलेक्टर को पचपेड़ी व्यापारी बंधु गण रामनारायण भारद्वाज, देवेंद्र जायसवाल, प्रीतमप्यारे मार्शल, राजेश गुप्ता, जानी खान, अशोक पाटले द्वारा ज्ञापन सौंपा गया ।

Post a Comment

0 Comments