जांजगीर चांपा। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता सुमित प्रताप सिंह ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट में किसी भी वर्ग के लिए कुछ भी नया नहीं किया गया है।

 नए-नए जुमलेबाजी बजट - सुमित प्रताप सिंह



जांजगीर चांपा। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता सुमित प्रताप सिंह ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट में किसी भी वर्ग के लिए कुछ भी नया नहीं किया गया है। गांव गरीब और किसानों को पुनः ठगने का काम भूपेश बघेल जी ने किया है ।

आप देखेंगे कि छत्तीसगढ़ के सर्वागीण विकास के लिए बजट में उन्होंने कुछ भी नहीं कहा है केवल  पच्चीस सौ रुपए धान की कीमत वह भी मोदी सरकार के भरोसे दे देने से किसानों का भला नहीं होगा अगर गांव की सड़क नहीं बनेंगे गांव के अस्पताल नहीं बनेंगे वहां पर डॉक्टर नहीं रहेंगे  स्कूल नहीं रहेंगे सिंचाई व खेतों में पानी नहीं पहुंचेगा खादो की कालाबाजारी होते रहेगी तो गांव और किसान कैसे मजबूत होगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना जिसमें गरीबों को पक्का मकान मिलना है उसके लिए भी राज्य सरकार के पास बजट नहीं है यह सरकार सिर्फ छलावा कर रही है धोखेबाजी कर रही है इस पूरे बजट में कृषि के लिए कुछ भी नहीं कहा गया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने इस बजट में प्रदेश के बेरोजगारों का मजाक उड़ाया है छः लाख तक की आय प्राप्त करने वाले परिवार को गरीबी रेखा के नीचे माना जाता था परंतु बेरोजगारी भत्ता ज्यादा लोगों को ना देने देना पड़े इसलिए भूपेश बघेल सरकार ने ढाई लाख रुपए तक के आय वाले परिवार के बेरोजगार युवाओं को ही बेरोजगारी भत्ता देने की बात कर रही है जो युवाओं  के साथ सरासर धोखा है कांग्रेसियों ने हाथ में गंगाजल लेकर जो जो कसमें खाई थी उसे आज तक पूरा नहीं किए हैं और नए-नए जुमलेबाजी बजट पर लेकर आ रहे हैं यह ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा छः आठ महीने में चुनाव है बाकी जनता अर्श से फर्श में लाना भी जानती है।

Post a Comment

0 Comments