दिनेश पाटले
पचपेड़ी। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत पचपेड़ी थाना प्रभारी बृज लाल भारद्वाज ने ग्राम पंचायत बिनौरी सहित आसपास थाना क्षेत्र के लोगों को नशा मुक्ति, साइबर ठगी, अवैध नशीले पदार्थ, नारकोटिक्स एक्ट, यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बता कर नशे से दूर रहने की सलाह दिया गया । बिलासपुर पुलिस द्वारा शुरू किया गया अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

0 Comments