दिनेश पाटले
बिलासपुर । मामला मस्तूरी जनपद के सीपत परीक्षेत्र के ग्राम कुली का है जहां एक ऐसा परिवार भी है जहां बाप बेटे बिलासपुर पुलिस के सूची में निगरानी गुंडा बदमाश के सुची में अंकित है। घर की महिला मुखिया ग्राम पंचायत की सरपंच है तो वही उसका पति और बेटा आए दिन ग्रामीणों को परेशान करना मारपीट करना विवाद करना जैसे काम काजो को लेकर बिलासपुर पुलिस के गुंडा बदमाश के सूची में शामिल है। जिसका ताजा करनामां अभी फिर सामने आया है। आगामी माह में होने वाले होली त्यौहार को लेकर शांतिपूर्ण और अन्य लोग अच्छे से त्यौहार को मना सके उसके लिए बिलासपुर एस. पी.संतोष कुमार सिंह ने गुंडा बदमाशो पर निगरानी रखने के लिए विशेष अभियान चला रही है जिसके लिए सभी थानो के प्रभारी को निर्देशित किया गया है।
जिसके लिए जिले के थाने के पुलिस ने ओ हर सम्भव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में जब सीपत पुलिस ने मड़ाई के सरपंच प्रतिनिधि विनोद साहू और उनके बेटे शुभम साहू जो पुलिस के रिकॉर्ड में आवेदन गुंडा बदमाश है को थाना आने के लिए फोन किया तब घर मे नही होना बताया जबकि मुखबिर ने सरपंच प्रतिनिधि को गाँव मे होना बताया। पुलिस गुंडा बदमाश को थाना लाने के लिए घर पहुँच गई। जहा घर में ही विनोद साहू और शुभम साहू छिपे थे। पुलिस को देख कर विनोद साहू सीपत थाने से पहुंचे पुलिस वालों को अपने गुंडागर्दी भाषा में ऊपर (बड़े) पहुच बता कर पुलिस को ही धमकी देने लगे। साथ ही विभाग के बड़े अधिकारी से शिकायत करने की धमकी तक दे डाला। जिसके कारण पुलिस और दोनों बाप बेटे के बीच वात विवाद भी बढ़ गई।
हालांकि दोनों बदमाश को पुलिस थाना लाकर समझाईस देकर छोड़ दिया।
आखिर पुलिस इन्हें क्यो बुला रही थी.?
तो मिली जानकारी के अनुसार सीपत क्षेत्र से पिता पुत्र का नाम गुंडा बदमाश के लिस्ट में है। और ये कई मामले में जेल भी जा चुके है। लिस्ट में नाम होने की वजह से सीपत पुलिस थाना बुला कर समझाईस देना चाहते थे लेकिन सरपंच प्रतिनिधि रौब दिखा कर उल्टा पुलिस को ही शिकायत करने की धमकी दे रहे थे।

0 Comments