जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश में इन दिनों स्कूल कॉलेज कोचिंग सेंटर एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार यातायात तथा नशा मुक्ति अभियान निजात के प्रचार प्रसार का कार्यक्रम

दिनेश पाटले


 दिल्ली आईएएस अकैडमी में यातायात शिक्षा एवं निजात कार्यक्रम,,,,,,,,,,,,,,जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश में इन दिनों स्कूल कॉलेज कोचिंग सेंटर एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार यातायात तथा नशा मुक्ति अभियान निजात के प्रचार प्रसार का कार्यक्रम जोरों पर चल रहा है इस क्रम में यातायात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित कुमार बघेल ने बताया कि आज मंगला चौक ! 


स्थित आईएएस अकैडमी में यातायात के सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे आरक्षक रोशन एवं आरक्षक भुनेश्वर मरावी के द्वारा कोचिंग सेंटर के लगभग 500 से अधिक छात्र छात्राओं को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया सड़क दुर्घटनाओं के कारण एवं निवारण के साथ-साथ गुड  सेमिरिटन के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाए जा रहे अभियान,   निजात  के संबंध में युवाओं को बहुत बारीकी से यह बताया गया कि नशा विनाश का कारण है इससे सर्वथा दूर रहें नशा सड़क दुर्घटना के साथ-साथ सामाजिक अपराधों का भी जड़ है नशा को समूल उखाड़ फेंके

Post a Comment

0 Comments