दिनेश पाटले
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र सीपत मचखंडा में स्थित जेडी कान्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता अशोक राजवाल ने संबोधन में कहा विद्यार्थी स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार भी ग्रहण करें। बच्चों के प्रतिभा को प्रोत्साहित करना जरूरी उन्होंने प्रतिभाओं को सराहा व पुरस्कृत किया।
उनके संबोधन के बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी। अतिथियों ने स्कूल के छात्र छात्रों की हौसला बढ़ाते हुए उनकी उज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम का संचालन शनि टेंगवर, राजेश यादव व आभार प्राचार्य प्रमोद कुमार रजक ने किया। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में रजक बोर्ड के अध्यक्ष लोकेश कन्नोजे, अध्यक्ष कृष्ण कुमार निर्मलकर, जनपद सदस्य प्रमिलदास मानिकपुरी, सकिरूद्दीन अक्कू भाई, विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पान्डेय, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विरेन्द्र यादव, आशुतोष गुप्ता, सरपंच वेद प्रसाद टेंगवर, हिमांशु गुप्ता, सुनिल निर्मलकर, राजकुुमार श्याम, अशोक कोरम अतिथि बी आर साव महाविद्यालय के संचालक डा गिरिराज गढ़ेवाल, प्रांकीत यादव, साहिल मधुकर, जानू टंडन आदि उपस्थित रहें।

0 Comments