मस्तूरी तहसील में आयोजित एक दिवसीय राजस्व शिविर में 58 मामलों का त्वरित निराकरण शिविर में ही किया गया।

दिनेश पाटले


मस्तूरी।आज दिनांक 08/02/ 2023 को राजस्व मामलों के निराकरण हेतु तहसील कार्यालय मस्तूरी में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 257 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में 58 मामलों का त्वरित निराकरण शिविर में ही किया गया। इसके अतिरिक्त 28 हितग्राहियों को आर०बी०सी० के प्रावधानों के तहत 5.12 ( पांच लाख बारह हजार रूपये मात्र)

 


राशि के चेक वितरित किये गए शिविर में आये 11 भू-स्वामियों को शिविर में ही किसान किताब का वितरण किया गया तथा 100 से अधिक हितग्राहियों को जाति / आय / निवास प्रमाण पत्र वितरित किये गए। शिविर में ग्राम आंकडीह के किसान शिवकुमार का नामांतरण तथा रिकार्ड दुरुस्ती की कार्यवाही स्थल पर ही संपादित किया गया। शिविर में मुख्य रूप से मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा, तहसीलदार अभिषेक राठौर,नायाब तहसीलदार, अप्रितम पांडे, उमाशंकर लहरे व  हितेश साहू राजस्व समस्याओं का निराकरण करने के लिए मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments