दिनेश पाटले
पचपेड़ी। मस्तूरी मुख्यालय के पचपेड़ी में अंबेडकर चौक के पास का ट्रांसफार्मर विगत 15 दिनों से खराब है जिसके वजह से वहां आसपास के ग्रामीणों को बिजली की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बिजली की समस्या से बच्चों के पढ़ाई लिखाई से लेकर दैनिक उपयोग के कई सारी समस्याएं हो रही है। ग्रामीण आए दिन पचपेड़ी सब स्टेशन जाकर बिजली की समस्या से छुटकारा मिले उसके लिए जवाबदार बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना और शिकायत भी कर चुके हैं, बावजूद इसके बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी ग्रामीणों के इस समस्या से अंजान बने बैठे हुए हैं और अधिकारी कर्मचारियों की उदासीनता की वजह से ग्रामीण विगत 15 दिनों से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं।
इस संबंध में जब पचपेड़ी सबस्टेशन के जूनियर इंजीनियर नरपाल पंकज को पूछा गया तो उनका कहना है कि वह छुट्टी में है और इस समस्या को अपने विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में देने की बात बस कर रहे हैं।
अंबेडकर चौक के पास स्थित आर के लक्की पेट्रोल पंप उसी ट्रांसफार्मर से अपना बिजली पूर्ति करते हैं जिसकी वजह से लोड ज्यादा हो जाता है ।और आए दिन इस ट्रांसफार्मर में खराबी एवं लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों का बिजली विभाग से मांग है कि पेट्रोल टंकी के लिए अलग से ट्रांसफार्मर की व्यवस्था हो ताकि ग्रामीणों की सुविधा के लिए जो ट्रांसफार्मर लगा है उससे ग्रामीणों को फायदा मिल सके।


0 Comments