दिनेश पाटले
रविवार को लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल टीम मानवता एवं आशीर्वाद ब्लड बैंक की टीम एवं तथास्तु आरोग्यम संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में अर्द्धनारीश्वरधाम दलहा पहाड़ पोड़ी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया l इस शिविर के प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ. यशवंत डहरिया के कुशल निर्देशन में बहुत ही भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ. मानवता की टीम व आशीर्वाद ब्लड बैंक की टीम ने 18 यूनिट ब्लड डोनेट किए तथा निःशुल्क चिकित्सा शिविर के अंतर्गत लाभार्थियों
की संख्या 125 रही इस शिविर को लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ. पी .के शर्मा, डॉ. के. के. श्रीवास्तव, लायन डॉ .यशवंत डहरिया ,लायन उत्तम अग्रवाल, डॉ मनोज चंद्राकर, डॉ. लव श्रीवास्तव, डॉ. आर. के. यादव, लायन अनीता दीवान, लायन नरेंद्र सिंह चंदेल, लायन उत्तम उपाध्याय डॉ. सुखनंदन साहू, डॉ मोहम्मद सलीम खान ,डॉ सोनाली दास ,डॉ. कुलदीप पटेल एवं उनकी टीम तथा मानवता टीम से प्रिंस वर्मा,अपूर्वा तिवारी,मनोज सोनी,अभिषेक ठाकुर,सुधीर सेवते ,मीरा राजपूत,लक्ष्मी साहू,शौर्य राजपूत,नेहा यादव,राजेंद्र साहू,विवेक राजपूत एवं आशीर्वाद ब्लड बैंक की टीम और तथास्तु के संचालक डॉ धीरज द्विवेदी (नाड़ी वैद्य) तथा योगाचार्य नरेंद्र नाथ निर्मलकर ने कार्यक्रम को सफल बनाया। शिविर में आसपास के ग्रामो के सैकड़ों मरीजो ने आकर स्वास्थ्य लाभ लिया|

0 Comments