दिनेश पाटले
मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोकड़ी में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें पशुधन विभाग संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला बिलासपुर के निर्देशानुसार पर डा. यशवंत डहरिया पशुधन विभाग विकाश खण्ड मस्तूरी प्रभारी के मार्गदर्शन में पशु औषधालय के ग्राम पंचायत भटचौरा और ग्राम पंचायत कोकड़ी में बहुद्देशी पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया पशुओं में टीकाकरण बधियाकरण व औषधिवितरण किया गया
जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच श्री हेतराम डांडे के उपस्थिति में पचपेडी पशु चिकित्सालय प्रभारी डाक्टर स्मिता साहू ने लंपि स्किन डिजीज, स्किन डिजीज, एलएसडी वायरस, जैसे बिमारी के रोक थाम के लिए टीकाकरण अधिक से अधिक करवाने के लिए किसानों से अपील किया है शिविर में पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी दिलीप गावेल सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी, कीर्तन सारथी, रमेश सूर्यकान्त, भुनेश्वर श्रीवास, तरुण सोनत, रामनारायण लहरे, पुष्पा सूर्यकान्त, चिंताराम वस्त्रकार,ग्राम पंचायत के पंच गण व कोटवार शिविर में उपस्थित रहे।

0 Comments