बालक दास मेला स्थल से सतनाम शोभायात्रा रवाना होकर मिनीमाता गुरुद्वारा पचपेड़ी पहुंची।

 दिनेश पाटले


मस्तूरी। परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के जयंती के पावन अवसर पर मस्तूरी के गुरु बालक दास मेला स्थल से शोभा यात्रा का समाज के प्रमुख द्वारा पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया



 गया इस अवसर पर सतनामी समाज के सभी जनप्रतिनिधि ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता बड़े ही उत्साह पूर्वक इस शोभायात्रा में शामिल हुए। पूर्व विधायक दिलीप लहरिया  द्वारा बाबा जी के बताए गए मार्ग पर चलने की बात कही गई साथ ही पंथी गीत व नृत्य के माध्यम से स्तुति कर शोभा यात्रा रथ को रथ को रवाना किया गया। सतनामी एकता मंच के द्वारा यह शोभायात्रा का आयोजन किया गया था जो मस्तूरी के बालक दास मेला स्थल से रवाना होकर पचपेड़ी के मिनीमाता गुरुद्वारा में समापन किया गया ‌



Post a Comment

0 Comments