दिनेश पाटले
मस्तूरी।जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा मल्हार के सुपरवाइजर ज्ञान प्रसाद करियारे द्वारा सेवा सहकारी समिति मर्यादित भरारी के लिपिक जगजीवन कुर्रे को लम्बा रकम लेकर के धान खरीदी के प्रभारी प्रस्तावित कर दिया गया है इस तरह का आरोप कई किसान लगा रहे हैं ।जबकि 2020-21 में इनके द्वारा ₹80 लाख का गबन का आरोप लगा है। इनके नाम पर उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं बिलासपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने हेतु आदेश जारी किया गया था
।किंतु आज उपरांत तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इस वर्ष 2022-23 में भी धान खरीदी हेतु प्लानिंग के तहत पुनः फर्जीवाड़े कर लाखो अंदर का योजना बना कर इनको धान खरीदी प्रभारी बनाया जा रहा है ।ताकि पूर्व की भांति इस वर्ष भी करोड़ों रुपए की घोटाला किया जा सके। इससे समिति के सभी कृषक परेशान रहते हैं अधिकारी कर्मचारी परेशान रहते हैं तथा इनके द्वारा कृषकों को गाली गलौज करते हुए परेशान किया जाता है जिससे कृषक भयभीत रहते हैं। जिसके कारण किसानों ने इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखकर जगजीवन कुर्रे लिपिक की जांच करने के लिए उचित करवाई करने के लिए बिलासपुर कलेक्टर, संयुक्त पंजीयन सहकारी समिति बिलासपुर से और सहकारिता विस्तार अधिकारी को करवाही के लिए ज्ञापन सौंपा है।

0 Comments