मन की बात कार्यक्रम पचपेड़ी में प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों को कार्यकर्ताओं ने सुना

 दिनेश पाटले :-


पचपेड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सामूहिक श्रवण ग्राम पचपेड़ी में जिला ‘मन की बात’ प्रभारी सुरेश खटकर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना से राखी बनाने वाली महिलाओं, बेंगलुरु के एक दंपति द्वारा स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा उत्तर प्रदेश के रामपुर के दो मित्र आकाश और रोहन की स्वच्छता पहल का उल्लेख किया। आकाश और रोहन द्वारा तालाबों एवं सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।


प्रधानमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इससे देशभक्ति की भावना और अधिक प्रबल हुई है। वहीं फूलों की खेती से आमदनी अर्जित करने वाली वैशाली जी के प्रयासों की सराहना की गई। प्रधानमंत्री ने युवाओं और देशवासियों से नशा मुक्ति के लिए जागरूकता बढ़ाने वाले कंटेंट बनाने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर मल्हार मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर,  मन के बात प्रभारी सुरेश खटकर महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती यादव, महिला मोर्चा महामंत्री ज्योति जायसवाल, सुधा यादव, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सरोजनी यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रवि सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य पूरन सिंह ठाकुर, अनुसूचित जाति उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकांत, ममता चौहान सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा स्वच्छता, राष्ट्रभक्ति और नशा मुक्ति जैसे सामाजिक अभियानों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments