*संविधान चौक बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर अजाक्स मिला बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार से*

दिनेश पाटले


बिलासपुर - 23 मई मंगलवार को छग अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन अजाक्स बिलासपुर ने प्रांतीय आह्वान पर बिलासपुर के कलेक्टर श्री सौरभ कुमार से उनके जन चौपाल  कार्यक्रम अंतर्गत भेट मुलाकात करके तीन सूत्रीय मांग के लिये आवेदन पत्र सौंपा जिसमें


1/ बिलासपुर के मंगला चौंक को संविधान चौक बनाने और उस स्थान पर संविधान के प्रस्तावना को शिलालेख में प्रकाशित कर उस चौक में लगाने की मांग की गई

2/ आत्मानंद विद्यालय स्टाफ  भर्ती में संवैधानिक आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया जा रहा है  विषय को इकाई मानकर सभी पदों को अनारक्षित कर भरने की कवायद पूरे  प्रदेश में की जा रही है अजाक्स ने मांग की है कि इन विद्यालयों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में विषय को इकाई न मानकर  संबंधित संस्था को इकाई मानते हुए भर्ती की जावे  आरक्षण प्रावधानों के तहत विषय को अल्फाबेट में रखकर सौ बिंदु आरक्षण रोस्टर में फीड करते हुए  राज्य /संभाग /जिला/ स्तर के आरक्षण रोस्टर में चक्रानुक्रम में फीड करते हुए भर्ती  करें साथ ही यह मांग की है कि पूर्व में अनारक्षित रूप में भरे गए पदों को निरस्त कर नए सीरे से आरक्षण नियमो के आधार पर  विज्ञापन जारी करें 

3/ सभी विभाग प्रमुख अजा अजजा अपिव वर्ग के आरक्षण नियमों का पालन हो रहा है कि नहीं उसे सतत निगरानी रखने संपर्क अधिकारी की नियुक्ति तत्काल की जावे साथ ही इन  वर्गों के अधिकारी कर्मचारियों के साथ  भेदभाव न  करने , इनकी शिकायत पंजी का संधारण सभी कार्यालयों में रखने की मांग की गई है उपरोक्त सभी मांगों  पर जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।

 आज के इस ज्ञापन कार्यक्रम में अजाक्स संगठन सचिव जीतेन्द्र पाटले के साथ मुख्यरूप से इंजी. बिंद्रा प्रसाद,केदार अनंत कार्यकारी जिलाध्यक्ष,शिव सारथी जिला सचिव/प्रदेश मीडिया प्रभारी,कमलेश खांडे,कुलदीप जांगड़े,अजय ध्रुव,खुलावन सिंह ध्रुव सहित बड़ी संख्या में अजाक्स के पदाधिकारीगण मौजूद थे।

उक्त जानकारी प्रदेश मिडिया प्रभारी श्री शिव सारथी ने दिया।

Post a Comment

0 Comments