दिनेश पाटले
मस्तूरी। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचपेड़ी के व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर को उनके रायपुर स्थित निवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है कि ,पचपेड़ी क्षेत्र में एकमात्र शासकीय शैक्षणिक संस्था आईटीआई और एक महाविद्यालय है।
जो मस्तूरी मुख्यालय से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहां पर पढ़ने लिखने के लिए दूरदराज से आए छात्र छात्राओं को बस की सुविधा उचित समय पर नहीं मिल पाती है। प्राइवेट बसों में दूरी से ज्यादा अधिक किराया वसूल कर छात्र-छात्राओं के जेब में डाका भी डाला जाता है।
जिससे कि छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही पचपेड़ी ग्राम पंचायत आसपास के क्षेत्र के 83 ग्राम पंचायतों का मुख्य केंद्र है जहां से आम लोगों को निजी कार्य के लिए बिलासपुर व अन्य शहर जाने के लिए बस की सुविधा यहीं से ही उपलब्ध होती है।
जो समय-समय पर नहीं मिल पाता इन सभी समस्याओं को देखते हुए पचपेड़ी व्यापारी संघ पदाधिकारियों ने आज राजधानी पहुंचकर परिवहन मंत्री को सिटी बस को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से पचपेड़ी आईटीआई तक चलने की मांग किए हैं। मांग करने वालों में सुरेश खटकर, रंजीत कुमार पाटले, शतानंद दिव्या, घनश्याम खुटे, आदि लोगों की मुख्य भूमिका रही है।



0 Comments