शनि सूर्यवंशी
, पामगढ़ । जिला प्रेस क्लब जांजगीर के अध्यक्ष दैनिक अख़बार पत्रिका के जिला प्रमुख संजय राठौर के पिता श्री राठौर जी का जांजगीर के जिला चिकित्सालय में आक्समिक निधन हो गया हैं। उनकी मृत्यु पर जिला सूचना कार्यालय सहित पूरे जिले के पत्रकारों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्वांजलि अर्पित की है।
जिला प्रेस क्लब जांजगीर के अध्यक्ष संजय राठौर के पिता श्री राठौर पिछले कुछ समय से बिमार चल रहे थे।जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार करीब 3 बजे उनका निधन हो गया हैं। शनिवार को गृहग्राम अफरीद (सारागांव) में उनका अंतिम संस्कार 10 से 11 बजे के बीच किया जाएगा। श्री राठौर के निधन पर जिले के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

0 Comments