पहली बार NSS के बी सर्टिफिकेट की परीक्षा में शामिल हुए 212 स्वयंसेवक

दिनेश पाटले


  मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत पचपेडी के संत गुरु घासीदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय  पचपेड़ी में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध संत गुरु घासीदास  के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वरा आज बी सर्टिफिकेट की परीक्षा हुई उक्त परीक्षा में ए प्रमाण पत्र धारी स्वयंसेवक व सात दिवसीय विशेष शिविर का अनुभव होने के साथ NSS में दो वर्ष नियमित स्वयंसेवक होने व सभी गतिविधियों में भाग लिए हुए 240 घण्टे का कार्य पूर्ण करने वाले 212 स्वयंसेवको ने *"बी"* प्रमाण पत्र की परीक्षा दिलायी  जिसमे करुणेश नापित NSS अधिकारी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मध्यनगरी मल्हार के पर्यवेक्षक रहे जिन्होंने बताया कि उनकी जानकारी में अब तक के इतिहास मे  पहली बार 212 स्वयंसेवक के छात्र छाताओ ने एक साथ परीक्षा दिलाये है ऐसा मैं पहली बार देख रहा हूँ कि इतनी ज्यादा संख्या में स्वयंसेवक परीक्षा दिला रहे है निश्चित ही ये कार्यक्रम 


अधिकारी सुश्री सुनीता कुर्रे जी के मेहनत और लगन का ते प्रतिफ़ल है अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ जिला समन्वयक अधिकारी डॉ मनोज सिन्हा ने वीडियो कॉल के माध्यम से परीक्षा का जायजा लिया और उन्होंने कहा कि हमारे बिलासपुर जिले में ही नही बल्कि हमारे छत्तीसगढ़ ऐसा पहली बार देखने को मिला कि बी सर्टिफिकेट की परीक्षा में 212 स्वयंसेवक एक साथ सम्मिलित हुए कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुनीता कुर्रे जी को जो कि हमारे छत्तीसगढ़ की 21 वर्ष की सबसे कम उम्र की  NSS कार्यक्रम अधिकारी है उनके इस सेवा भाव व कर्मठता व प्रशंसा के लिए शब्द कम है कहकर सफल परीक्षा की बधाई व शुभकामनाएं दिये उक्त परीक्षा में महाविद्यालय में 


उपस्थित प्राचार्य डॉ. आर.के.जायसी, व प्राध्यापकगणों में प्रोफेसर श्री सरिष रजक, श्री दुजराम कुर्रे, श्री अशोक पाटेकर, श्री आरजुकान्त , श्री फेकू सिंह पाटले,श्री कन्हैया मधुकर, श्रीमती ऐश्वर्यामहालक्ष्मी, श्रीमती संध्या कश्यप, श्रीमती दुर्गा साहू, सुश्री ममता कैवर्त, सुश्री मोना नायक,श्रीमती शालिनि कर्मकार, श्री बी कर्मकार,नन्दलाल साहू, एच ध्रुव, श्री योगेश कैवर्त, परमजीत कुर्रे, रजनीकांत जी ने मिलकर परीक्षा ड्यूटी कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका से निभाई

Post a Comment

0 Comments