दिनेश पाटले
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में न्यू स्टार क्रिकेट समिति द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ अतिथियों के द्वारा, पूजा अर्चना श्रीफल तोड़कर और फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि अशोक राजवाल ने खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे आये युवा खेलने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है और स्वस्थ तन तो स्वस्थ मन।जिसमें पहला उद्घाटन मैच पचपेड़ी और पिराईया के बीच रखा गया जिसमें पिराईया ने पचपेड़ी को हराकर जीत हासिल किया
अतिथियों द्वारा आयोजन समिति को बधाई देते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हौसला बढ़ाया और कहा सरकार द्वारा दिए जा रहे खेल के मदद के बारे में बताया गया, सभी खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया, किस तरह से आप खेल में आगे बढ़ सकते है और अपने आर्थिक स्थिति को खेल के माध्यम से सुधारा जा सकता है
, उद्घाटन मैच में उपस्थित मुख्य रूप से अतिथि अशोक राजवाल कांग्रेस नेता , सूर्यप्रकाश भाजपा अनु. जाति अध्यक्ष, अरविंद लहरिया युवा कोंग्रेस नेता, धर्मेंद्र कोशल जनपद सदस्य, मस्तूरी कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय नामदेव, प्रमोद अवस्थी,अन्नू करियारे, रविन्द्र टंडन, अमित खुटे समस्त क्रिकेट समिति के लोग आदि उपस्थित रहे।


0 Comments