दिनेश पाटले
बिलासपुर जिले बिल्हा ब्लॉक के थाना बिल्हा क्षेत्र में अवैध शराब गतिविधियों पर लगाम लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री राहुल देव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक (एसजेपीयू) श्री सी डी लहरे के मार्गदर्शन पर अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना प्रभारी बिल्हा देवेश सिंह राठौर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बैग व थैला मे दगौरी शराब भटठी के पीछे तरफ खेत में देशी मदिरा प्लेन शराब लावारिस हालत मे कोई बिक्री हेतु ले जाने छिपाकर रखा है।
थाना प्रभारी द्वारा मुखबीर की सूचना पर तत्काल टीम गठित कर शराब रेड कार्यवाही हेतु दगौरी शराब भटठी के पीछे खेत में भेजने पर घटना स्थल पर एक बैग और एक थैला लावारिस हालत मे मिला जो अज्ञात आरोपी के द्वारा अवैध रुप से बिक्री करने के लिए छिपाकर रखा था। एक नीले रंग के बैग मे 80 पाव देशी मदिरा व एक नीले रंग के थैला में 130 नग देशी प्लेन मदिरा कुल 210 पाव मात्रा 37.800 लीटर जुमला कीमती दगोरी शराब भट्टी के पीछे अवैध रूप से रखे 210 पाव देशी शराब किसका, अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जाँच मे जुटी बिल्हा पुलिस रुपये को जप्त कर अपराध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। अज्ञात आरोपी का पता तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही मे बिल्हा पुलिस का विशेष योगदान रहा।

0 Comments