मनरेगा के पूर्ण कार्यों का भुगतान शीघ्र कराने की मांग, जिला पंचायत सीईओ को सौंपा ज्ञापन

दिनेश पाटले :-



मस्तूरी। मस्तूरी जनपद पंचायत अंतर्गत मनरेगा योजना के तहत पूर्ण किए गए विभिन्न कार्यों का लंबित भुगतान शीघ्र कराने की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा।



ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मनरेगा के तहत पूर्ण हो चुके समस्त कार्यों का भुगतान जल्द से जल्द कराने का आग्रह किया। भुगतान में देरी होने से संबंधित कार्यों से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लंबित भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर पात्र हितग्राहियों एवं संबंधित कार्यों का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई।

अब देखना होगा कि जिला पंचायत प्रशासन इस मांग पर कब तक कार्रवाई करता है और मस्तूरी जनपद पंचायत के अंतर्गत लंबित भुगतानों का निराकरण कब तक हो पाता है।

Post a Comment

0 Comments