स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय पचपेड़ी में अतिथि शिक्षकों के लिए आवेदन आमंत्रित

दिनेश पाटले :-

पचपेड़ी, 03 सितंबर 2026। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय पचपेड़ी द्वारा पचपेड़ी क्षेत्र के योग्य स्नातकोत्तर (PG) अभ्यर्थियों से अतिथि शिक्षक के रूप में अध्यापन कार्य हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।



विद्यालय प्राचार्य द्वारा जारी सूचना के अनुसार गणित, जीवविज्ञान, रसायनशास्त्र एवं अंग्रेजी (हिन्दी माध्यम) विषयों में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण ऐसे अभ्यर्थी, जो पचपेड़ी क्षेत्र में अध्यापन कार्य करने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा कर सकते हैं।


इच्छुक अभ्यर्थियों को दिनांक 07 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन पत्र आवश्यक समस्त दस्तावेजों के साथ कार्यालय प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पचपेड़ी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में जमा करना होगा।


विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति पूर्णतः अतिथि शिक्षक के रूप में होगी। अतिथि शिक्षकों को प्रति व्याख्यान शिक्षा विभाग बिलासपुर द्वारा DMF मद से निर्धारित मानदेय प्रदान किया जाएगा।


इस अवसर से स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षित युवाओं को विद्यालय में अध्यापन कार्य करने का अवसर मिलेगा तथा विद्यार्थियों को संबंधित विषयों में बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा। क्षेत्र के पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि के पूर्व आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन अनिवार्य रूप से जमा करें

Post a Comment

0 Comments