दिनेश पाटले :-
पचपेड़ी। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत पचपेड़ी में आज गांधी चौक के पास सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में ग्राम पंचायत की सरपंच कविता चंद्रप्रकाश कुर्रे, ग्राम पंचायत सचिव लखन सिंह सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई।
इस दौरान सभी ने मिलकर गांधी चौक के आसपास साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। ग्रामीणों ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने का संकल्प भी लिया।
सरपंच कविता कुर्रे ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें पूरे समाज की भागीदारी जरूरी है। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा देना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
जिसमें उपस्थित मन की बात जिला प्रभारी सुरेश खटकर मल्हार मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकांत ग्राम पंचायत के उप सरपंच करन टंडन भूषण सिंह मधुकर तिलकेश पाटले मंतोष मधुकर मनसा सांडिल शंकर गुप्ता राजेश गुप्ता राजेंद्र लहरे देशप्रेमी पाटले प्रदीप मार्शल गपली मधुकर उदय सोनी अनुज कुर्रे सुनील अजगले हिर्मेन्द्र मार्शल सुरेश कुर्रे भारी संख्या में उपस्थित है साथ में ही बड़े बुजुर्ग को सम्मानित किया




0 Comments