1000 किलोमीटर का सफर तय कर बिलासपुर पहुंचे भोला विश्वकर्मा, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की पदयात्रा का संकल्प राजनांदगांव से शुरू हुई पदयात्रा, अब तक कई जिलों का कर चुके हैं भ्रमण

दिनेश पाटले

बिलासपुर। राजनांदगांव निवासी भोला विश्वकर्मा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की पदयात्रा करने के संकल्प के साथ लगातार पैदल सफर कर रहे हैं। अब तक वे करीब 1000 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर चुके हैं और विभिन्न जिलों से होते हुए बिलासपुर पहुंचे हैं।



भोला विश्वकर्मा की पदयात्रा अब तक बलौदा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार सहित कई क्षेत्रों से होकर गुजरी है। लंबी दूरी तय करने के बावजूद उनका सफर लगातार जारी है।

उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पैदल पहुंचकर प्रदेश का भ्रमण करना बताया गया है। इस पदयात्रा के दौरान वे अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से मिल रहे हैं और प्रदेश की सामाजिक एवं स्थानीय परिस्थितियों को करीब से देखने-समझने का प्रयास कर रहे हैं।

भोला विश्वकर्मा का कहना है कि यह यात्रा केवल दूरी तय करने का अभियान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों को पैदल जानने और लोगों से सीधे जुड़ने का प्रयास है। बिलासपुर पहुंचने के बाद भी उनकी पदयात्रा जारी रहेगी और वे प्रदेश के शेष जिलों का भ्रमण करेंगे।

Post a Comment

0 Comments