दिनेश पाटले :-
मल्हार। नगर पंचायत मल्हार निवासी अनन्य (कान्हा)श्रीवास, पिता भुनेश्वर श्रीवास एवं माता सुनीता श्रीवास का राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में MBBS पाठ्यक्रम में चयन हुआ है। अनन्य की इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे मल्हार नगर में खुशी और उत्साह का माहौल है।
अनन्य (कान्हा)श्रीवास ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर चिकित्सा के क्षेत्र में प्रवेश का महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता ने परिवार और नगरवासियों को गौरवान्वित किया है। चयन की खबर मिलते ही परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिजनों ने बताया कि अनन्य शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहे हैं। उन्होंने अपने लक्ष्य को लेकर लगातार मेहनत की और आखिरकार MBBS में चयन के रूप में अपनी मेहनत का परिणाम प्राप्त किया। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
अनन्य श्रीवास के मेडिकल कॉलेज में चयन पर नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे मल्हार नगर के लिए गर्व की बात है। लोगों ने उम्मीद जताई कि अनन्य भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे और अपने माता-पिता तथा नगर का नाम रोशन करेंगे।
अनन्य श्रीवास की इस उपलब्धि पर उन्हें एवं उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।


0 Comments